8. विवाह कैसे करें | जीने की राह


how-perform-marriage-hindi

जैसे श्री देवी दुर्गा जी ने अपने तीनों पुत्रों (श्री ब्रह्मा जी, श्री विष्णु जी तथा श्री शिव जी) का विवाह किया था, इसी पुस्तक में आगे पढ़ेंगे। मेरे (लेखक के) अनुयाई ऐसे ही करते हैं। 17 मिनट की असुर निकंदन रमैणी है। फेरों के स्थान पर उसको बोला जाता है जो करोड़ गायत्राी मंत्र (भूर्भवः) से उत्तम तथा लाभदायक है। जिसमें विश्व के सर्व देवी-देव तथा पूर्ण परमात्मा का आह्वान तथा स्तुति-प्रार्थना है। जिस कारण से सर्व शक्तियां उस विवाह वाले जोड़े की सदा रक्षा तथा सहायता करते हैं। इससे बेटी बची रहेगी। जीने की सुगम राह हो जाएगी।

विवाह में प्रचलित वर्तमान परंपरा का त्याग:-

विवाह में व्यर्थ का खर्चा त्यागना पड़ेगा। जैसे बेटी के विवाह में बड़ी बारात का आना, दहेज देना, यह व्यर्थ परंपरा है। जिस कारण से बेटी परिवार पर भार मानी जाने लगी है और उसको गर्भ में ही मारने का सिलसिला शुरू है जो माता-पिता के लिए महापाप का कारण बनता है। बेटी देवी का स्वरूप है। हमारी कुपरम्पराओं ने बेटी को दुश्मन बना दिया। श्री देवीपुराण के तीसरे स्कंद में प्रमाण है कि इस ब्रह्माण्ड के प्रारम्भ में तीनों देवताओं (श्री ब्रह्मा जी, श्री विष्णु जी तथा श्री शिव जी) का जब इनकी माता श्री दुर्गा जी ने विवाह किया, उस समय न कोई बाराती था, न कोई भाती था। न कोई भोजन-भण्डारा किया गया था। न डी.जे बजा था, न कोई नृत्य किया गया था। श्री दुर्गा जी ने अपने बड़े पुत्र श्री ब्रह्मा जी से कहा कि हे ब्रह्मा! यह सावित्राी नाम की लड़की तुझे तेरी पत्नी रूप में दी जाती है। इसे ले जाओ और अपना घर बसाओ। इसी प्रकार अपने बीच वाले पुत्र श्री विष्णु जी से लक्ष्मी जी तथा छोटे बेटे श्री शिव जी को पार्वती जी को देकर कहा कि ये तुम्हारी पत्नियां हैं। इनको ले जाओ और अपना-अपना घर बसाओ। तीनों अपनी-अपनी पत्नियों को लेकर अपने-अपने लोक में चले गए जिससे विश्व का विस्तार हुआ।

शंका समाधान:- कुछ व्यक्ति कहते हैं कि पार्वती जी की मृत्यु हो गई थी। उस देवी का पुनर्जन्म राजा दक्ष के घर हुआ था। युवा होने पर देवी सती (पार्वती) जी ने नारद के बताने के पश्चात् श्री शिव जी को पति बनाने का दृढ़ संकल्प कर लिया और अपनी माता जी के माध्यम से अपनी इच्छा पिता दक्ष को बताई तो राजा दक्ष ने कहा कि वह शिव जी मेरा दामाद बनने योग्य नहीं है क्योंकि वह नग्न रहता है। केवल एक मृगछाल परदे पर बाँधता है। शरीर पर राख लगाकर भांग के नशे में रहता है। सर्पों को साथ रखता है। ऐसे व्यक्ति से मैं अपनी बेटी का विवाह करके जगत में हँसी का पात्र नहीं बनूंगा। परंतु देवी पार्वती भी जिद की पक्की थी। उसने अपनी इच्छा श्री शिव जी के पास भिजवा दी और कहा कि मैं आपसे विवाह करना चाहती हूँ। राजा दक्ष ने पार्वती जी का विवाह किसी अन्य के साथ निश्चित कर रखा था। उसी दिन श्री शिव जी अपने साथ हजारों की सँख्या में भूत-प्रेत, भैरव तथा अपने गणों को लेकर विवाह मंडप पर पहुँच गए। राजा दक्ष के सैनिकों ने
विरोध किया। शिव की सेना और दक्ष की सेना में युद्ध हुआ। पार्वती ने शिव जी को वरमाला पहना दी। पार्वती को बलपूर्वक लेकर श्री शिव जी कैलाश पर्वत पर अपने घर ले गए। कुछ व्यक्ति कहते हैं कि देखो! श्री शिव जी भी भव्य बारात लेकर पार्वती से विवाह करने आए थे। इसलिए बारात की परंपरा पुरातन है। इसलिए बारात बिना विवाह की शोभा नहीं होती। इसका उत्तर यह है कि यह विवाह नहीं था, यह तो प्रेम प्रसंग था। श्री शिव जी बारात नहीं सेना लाए थे पार्वती को बलपूर्वक उठाकर ले जाने के लिए। विवाह की पुरातन परम्परा श्री देवी महापुराण के तीसरे स्कंद में है जो ऊपर बता दी है। बेटियों तथा बेटों को चाहिए कि अपने माता-पिता जी की इच्छानुसार विवाह करें। प्रेम विवाह महाक्लेश का कारण बन जाता है। जैसे भगवान शिव जी और पार्वती जी का किसी बात पर मन-मुटाव हो गया। शिव जी ने पार्वती जी से पत्नी व्यवहार बंद कर दिया तथा बोलचाल भी बंद कर दी। पार्वती ने सोचा कि अब यह घर मेरे लिए नरक हो गया है। इसलिए कुछ दिन अपनी माँ के पास चली जाती हूँ। पार्वती जी अपने पिता दक्ष के घर मायके में चली गई। उस दिन राजा दक्ष ने एक हवन यज्ञ का आयोजन किया हुआ था। राजा दक्ष ने अपनी बेटी का सत्कार नहीं किया तथा कहा कि आज क्या लेने आई हो? देख लिया उसका प्रेम, चली जा घर से। पार्वती जी ने अपनी माता से श्री शिव जी के नाराज होने की कथा बता दी थी। माता ने अपने पति दक्ष को सब बताया था। पार्वती जी को अब न मायके में स्थान था, न ससुराल में। प्रेम विवाह ने ऐसी गंभीर परिस्थिति उत्पन्न कर दी कि दक्ष पुत्राी को आत्महत्या के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं देखा और राजा दक्ष के विशाल हवन कुण्ड में जलकर मर गई। धार्मिक अनुष्ठान का नाश किया। अपना अनमोल मानव जीवन खोया। पिता का नाश कराया क्योंकि जब श्री शिव जी को पता चला तो वे अपनी सेना लेकर पहुँचे और अपने ससुर दक्ष जी की गर्दन काट दी। बाद में बकरे की गर्दन लगाकर जीवित किया। उस प्रेम विवाह ने कैसा घमासान मचाया। शिव सेना को
बारात बताकर कुप्रथा को जन्म दिया गया है और यह प्रसंग प्रेम विवाह रूपी कुप्रथा का जनक है जो समाज के नाश का कारण है।

विवाह जो सुप्रथा से हुआ, वह आज तक सुखी जीवन जी रहे हैं। जैसे श्री ब्रह्मा जी तथा श्री विष्णु जी।

विवाह करने का उद्देश्य:- विवाह का उद्देश्य केवल संतानोत्पत्ति करना है। फिर पति-पत्नी मिलकर परिश्रम करके बच्चों का पालन करते हैं। उनका विवाह कर देते हैं। फिर वे अपना घर बसाते हैं। इसके अतिरिक्त प्रेम विवाह समाज में अशांति का बीज बोना है। समाज बिगाड़ की चिंगारी है।


 

FAQs : "विवाह कैसे करें | जीने की राह"

Q.1 कोई व्यक्ति सुखी विवाहित जीवन कैसे जी सकता है?

ऐसा माना जाता है कि ईश्वर के बताए अनुसार जीवन व्यतीत करके और नियमों का पालन करके एक सुखी विवाहित जीवन जिया जा सकता है। पूर्ण गुरु से पवित्र शास्त्रों के अनुसार भक्ति प्राप्त कर लेने के बाद मर्यादा में रहकर सतभक्ति करने से खुशहाल विवाहित जीवन व्यतीत किया जा सकता है।

Q.2 क्या बिना बारात और दिखावे के भी विवाह होना संभव है?

वर्तमान में शादी के दौरान बारात निकालना सामाजिक आवश्यकता, दिखावा और परिवार की प्रतिष्ठा बन गया है। धन हो या न हो, बेशक धन ब्याज पर लेकर शादी करनी पड़े पर सभी तरह की शोशैबाज़ी, ताम-झाम, दिखावा करना लोगों ने अपनी ज़रूरत बना ली है। जिन दोनों पक्षों (दूल्हा-दुल्हन के परिवार) के पास धन है उनके लिए शादियों में दिखावा करना कोई मुश्किल काम नहीं परंतु बजट फ्रैंडली और अंडर बजट या नो बजट वाली शादियों में बारात और अन्य गैर ज़रूरी खर्चों को मैनेज करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसी दिखावटी परंपराएं लड़की और लड़के दोनों परिवारों के ऊपर बोझ होती हैं। इतना ही नहीं निम्न मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों के लिए शादी में धन खर्च करना सबसे बड़ी समस्या बन जाता है। इसलिए बिना बारात और दिखावे के विवाह करना बहुत ही सरल और शानदार उपाय है। क्या आप जानते हैं कि देवी दुर्गा जी ने भी अपने तीनों पुत्रों श्री ब्रह्मा जी, श्री विष्णु जी और श्री शिव जी का विवाह सावित्री जी, लक्ष्मी जी और पार्वती जी से साधारण तरीके से किया था। इस का प्रमाण देवी पुराण में मौजूद है।

Q. 3 सुखी वैवाहिक जीवन के लिए क्या महत्वपूर्ण है?

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए तत्वदर्शी संत से नामदीक्षा लेकर सतभक्ति करना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। इसके लिए पूर्ण गुरु के बताए नियमों और मर्यादा अनुसार सतभक्ति करना ज़रूरी है।

Q.4 क्या प्रेम विवाह बुरा माना जाता है?

यदि प्रेम विवाह को माता-पिता की सहमति से किया जाए तो उसे बुरा नहीं माना जाता। लेकिन माता-पिता की मर्ज़ी के खिलाफ और अपने स्वार्थ के लिए किया गया विवाह ईश्वर द्वारा बनाए गए सिद्धांतों के विरुद्ध है।

Q.5 देवी दुर्गा जी के पुत्रों श्री ब्रह्मा जी, विष्णु जी और शिव जी के विवाह के बारे आप क्या जानते हैं?

श्रीमद् देवी भागवत पुराण में इस बात का प्रमाण है कि देवी दुर्गा जी ने अपने ही तीनों पुत्रों श्री ब्रह्मा जी, श्री विष्णु जी और श्री शिव जी से विवाह किया था। देवी दुर्गा जी ने अपने ही तीन स्वरुप देवी सावित्री, देवी लक्ष्मी और देवी पार्वती बनाए और फिर साधारण तरीके से अपने तीनों पुत्रों का इन तीनों देवियों से विवाह करा दिया। इस विवाह को पौराणिक कथाओं के आधार पर सरल और साधारण माना गया था।


 

Recent Comments

Latest Comments by users
यदि उपरोक्त सामग्री के संबंध में आपके कोई प्रश्न या सुझावहैं, तो कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें, हम इसे प्रमाण के साथ हल करने का प्रयास करेंगे।
Shashank

लोग शादियों में बहुत फिज़ूल खर्ची करते हैं। इतना ही नहीं वह अपनी खर्चा करने की क्षमता को भी नहीं देखते। फिर दिखावा करने के चक्र में कर्ज़ में डूब जाते हैं। यह सही परंपरा नहीं है। शादी सरल और सादगी से होनी चाहिए। आपका क्या विचार है?

Satlok Ashram

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि महान तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के शिष्य न तो दहेज लेते हैं और न ही देते हैं। संत रामपाल जी महाराज जी के आर्शीवाद से, मात्र 17 मिनट में ही साधारण तरीके से विवाह करवाए जाते हैं। इसमें डीजे, बारात, बड़ी सजावट, मंहगे कपड़े, सोना चांदी, गाड़ी का लेन-देन जैसा कोई दिखावा नहीं होता। यह विवाह पूर्ण रूप से दहेज मुक्त होते हैं। यह विवाह दहेज लोभियों के लिए उदाहरण भी हैं और यह विवाह करने का सही तरीका भी है। इस तरह विवाह करके लोग फिज़ूल खर्ची से बच सकते हैं।

Jitender Kumar

हम भगवान शिव जी के उपासक हैं और उनका विवाह पार्वती जी के साथ बहुत धूमधाम से हुआ था। जब भगवान ने धूमधाम से विवाह किया था तो शिष्य भी तो धूमधाम से ही विवाह करेंगे। इसमें क्या गलत है?

Satlok Ashram

आप शायद शिव जी भगवान की वास्तविकता से परिचित नहीं हैं। इसलिए आप ऐसा करना ठीक समझ रहे हैं। जीवन में नाचना गाना, धूमधाम से विवाह करना ही प्रमुख नहीं है। शिष्यों को अपने भगवानों के जीवन के बारे में सही आध्यात्मिक ज्ञान का होना अति आवश्यक है। शिव पार्वती विवाह कथा को विस्तार से सुनने के लिए आप जी को संत रामपाल जी महाराज जी का सत्संग सुनना चाहिए‌। विवाह सदैव दहेज मुक्त, ऋण मुक्त, अपने गुरु और परिवार के सदस्यों की स्वीकृति से ही किया जाना चाहिए। विवाह में दिखावा, धूम-धड़ाका न करके प्रभु सिमरन, आरती गाकर परमात्मा का धन्यवाद करते हुए नव जीवन की शुरुआत करनी चाहिए।

Suresh Chandra

मैंने अपनी बेटी की शादी में बहुत पैसा खर्च किया था। लेकिन उसके ससुराल वाले बहुत लालची हैं। वह अकसर हमसे पैसे मांगते रहते हैं। लेकिन फिर भी मेरी बेटी अपने ससुराल में खुश नहीं है। इतना ही नहीं वह लोग उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार करते हैं। मैं बहुत परेशान हूं। अब मैं क्या करूं?

Satlok Ashram

वर्तमान में दहेज प्रथा बहुत भयानक रूप धारण कर चुकी है। अधिकतर परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं। आपको आध्यात्मिक गुरु संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा लिखित अनमोल पुस्तक 'जीने की राह' पढ़नी चाहिए। आप अपनी बेटी के ससुराल वालों को भी यह पुस्तक उपहार में दें। देखिए यह इतनी गजब की पुस्तक है कि इसको पढ़ने से लाखों लोगों की ज़िंदगी में बदलाव आए हैं। यदि आप अपनी बेटी और उसके ससुराल वालों को संत रामपाल जी महाराज जी का सत्संग सुनने के लिए प्रेरित कर सकें तो आपकी बेटी का ससुराल स्वर्ग समान हो सकता है।