संत रामपाल जी महाराज के समर्थन में अन्य भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियाँ


more-prophecies-about-sant-rampal-ji-maharaj-hindi

1. इंग्लैण्ड के ज्योतिषी ‘कीरो’ ने सन् 1925 में लिखी पुस्तक में भविष्यवाणी की है, बीसवीं सदी अर्थात् सन् 2000 ई. के उत्तरार्द्ध में (सन् 1950 के पश्चात् उत्पन्न सन्त) ही विश्व में ‘एक नई सभ्यता’ लाएगा जो सम्पूर्ण विश्व में फैल जावेगी। भारत का वह एक व्यक्ति सारे संसार में ज्ञानक्रांति ला देगा।

2. भविष्यवक्ता ‘‘श्री वेजीलेटिन’’ के अनुसार 20 वीं सदी के उत्तरार्द्ध में, विश्व में आपसी प्रेम का अभाव, मानवता का Ðास, माया संग्रह की दौड़, लूट व राज नेताओं का अन्यायी हो जाना आदि-2 बहुत से उत्पात देखने को मिलेगें। परन्तु भारत से उत्पन्न हुई शांति भ्रातृत्व भाव पर आधारित नई सभ्यता, संसार में-देश, प्रांत और जाति की सीमायें तोड़कर विश्वभर में अमन व चैन उत्पन्न करेगी।

3. अमेरिका की महिला भविष्यवक्ता ‘‘जीन डिक्सन’’ के अनुसार 20 वीं सदी के अंत से पहले विश्व में एक घोर हाहाकार तथा मानवता का संहार होगा। वैचारिक युद्ध के बाद आध्यात्मिकता पर आधारित एक नई सभ्यता सम्भवतः भारत के ग्रामीण परिवार के व्यक्ति के नेतृत्व में जमेगी और संसार से युद्ध को सदा-सदा के लिए विदा कर देगी।

4. अमेरिका के ‘‘श्री एण्डरसन’’ के अनुसार 20 वीं सदी के अन्त से पहले या 21वीं सदी के प्रथम दशक में विश्व में असभ्यता का नंगा तांडव होगा। इस बीच भारत के एक देहात का एक धार्मिक व्यक्ति, एक मानव, एक भाषा और झण्डा की रूपरेखा का संविधान बनाकर संसार को सदाचार, उदारता, मानवीय सेवा व प्यार का सबक देगा। यह मसीहा सन् 1999 तक विश्व में आगे आने वाले हजारों वर्षों के लिए धर्म व सुख-शांति भर देगा।

5. हॉलैण्ड के भविष्यदृष्टा ‘‘श्री गेरार्ड क्राइसे’’ के अनुसार 20 वीं सदी के अन्त से पहले या 21 वीं सदी के प्रथम दशक में भयंकर युद्ध के कारण कई देशों का अस्तित्व ही मिट जावेगा। परन्तु भारत का एक महापुरूष सम्पूर्ण विश्व को मानवता के एक सूत्र में बांध देगा व हिंसा, फूट-दुराचार, कपट आदि संसार से सदा के लिए मिटा देगा।

6. अमेरिका के भविष्वक्ता ‘‘श्री चाल्र्स क्लार्क’’ के अनुसार 20 वीं सदी के अन्त से पहले एक देश विज्ञान की उन्नति में सब देशों को पछाड़ देगा परन्तु भारत की प्रतिष्ठा विशेषकर इसके धर्म और दर्शन से होगी, जिसे पूरा विश्व अपना लेगा, यह धार्मिक क्रांति 21 वीं सदी के प्रथम दशक में सम्पूर्ण विश्व को प्रभावित करेगी और मानव को आध्यात्मिकता पर विवश कर देगी।

7. हंगरी की महिला ज्योतिषी ‘‘बोरिस्का’’ के अनुसार सन् 2000 ई. से पहले-पहले उग्र परिस्थितियों हत्या और लूटमार के बीच ही मानवीय सद्गुणों का विकास एक भारतीय फरिश्ते के द्वारा भौतिकवाद से सफल संघर्ष के फलस्वरूप

होगा, जो चिरस्थाई रहेगा, इस आध्यात्मिक व्यक्ति के बड़ी संख्या में छोटे-छोटे लोग ही अनुयायी बनकर भौतिकवाद को आध्यात्मिकता में बदल देगें।

8. फ्रांस के डाॅ. जूलर्वन के अनुसार सन् 1990 के बाद योरोपीय देश भारत की धार्मिक सभ्यता की ओर तेजी से झूकेंगे। सन् 2000 तक विश्व की आबादी 640 करोड़ के आस-पास होगी। भारत से उठी ज्ञान की धार्मिक क्रांति नास्तिकता का

नाश करके आँधी तूफान की तरह सम्पूर्ण विश्व को ढक लेगी। उस भारतीय महान आध्यात्मिक व्यक्ति के अनुयाई देखते-देखते एक संस्था के रूप में ‘आत्मशक्ति’ से सम्पूर्ण विश्व पर प्रभाव जमा लेंगे।

9. फ्रांस के ‘‘नास्त्रोदमस’’ के अनुसार विश्व भर में सैनिक क्रांतियों के बाद थोड़े से ही अच्छे लोग संसार को अच्छा बनाऐंगे। जिनका महान् धर्मनिष्ठ विश्वविख्यात नेता 20 वीं सदी के अन्त और 21 वीं सदी की शुरूआत में किसी पूर्वी देश से जन्म लेकर भ्रातृवृत्ति व सौजन्यता द्वारा सारे विश्व को एकता के सूत्र में बांध देगा। (नास्त्रोदमस शतक 1 श्लोक 50 में प्रमाणित कर रहा है) तीन ओर से सागर से घिरे द्वीप में उस महान संत का जन्म होगा। उस समय तत्व ज्ञान के अभाव से अज्ञान अंधेरा होगा। नैतिकता का पतन होकर, हाहाकार मचा होगा। वह शायरन (धार्मिक नेता) गुरुवर अर्थात् गुरुजी को वर (श्रेष्ठ) मान कर अपनी साधना करेगा तथा करवाएगा। वह धार्मिक नेता (तत्वदर्शी सन्त) अपने धर्म बल अर्थात् भक्ति की शक्ति से तथा तत्वज्ञान द्वारा सर्व राष्ट्रों को नतमस्तक करेगा। एशिया में उसे रोकना अर्थात् उस के प्रचार में बाधा करना पागलपन होगा। (शतक 1 श्लोक 50) (सेंचुरी-प्ए कन्ना-50)

10. इजरायल के प्रो. हरार के अनुसार भारत देश का एक दिव्य महापुरूष मानवतावादी विचारों से सन् 2000 ई. से पहले-पहले आध्यात्मिक क्रांति की जड़े मजबूत कर लेगा व सारे विश्व को उनके विचार सुनने को बाध्य होना पड़ेगा। भारत के अधिकतर राज्यों में राष्ट्रपति शासन होगा, पर बाद में नेतृत्व धर्मनिष्ठ वीर लोगों पर होगा। जो एक धार्मिक संगठन के आश्रित होगें।

11. नार्वे के श्री आनन्दाचार्य की भविष्यवाणी के अनुसार, सन् 1998 के बाद एक शक्तिशाली धार्मिक संस्था भारत में प्रकाश में आवेगी, जिसके स्वामी एक गृहस्थ व्यक्ति की आचार संहिता का पालन सम्पूर्ण विश्व करेगा। धीरे-धीरे भारत औद्योगिक, धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से विश्व का नेतृत्व करेगा और उसका विज्ञान (आध्यात्मिक तत्वज्ञान) ही पूरे विश्व को मान्य होगा। उपरोक्त भविष्यवाणियों के अनुसार ही आज विश्व में घटनाएँ घट रही हैं। युग परिवर्तन प्रकृति का अटल सिद्धांत है। वैदिक दर्शन के अनुसार चार युगों- सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर और कलयुग की व्यवस्था है। जब पृथ्वी पर पापियों का एक छत्रा साम्राज्य हो जाता है तब भगवान पृथ्वी पर मानव रूप में प्रकट होता है।   

मानवता के इस पूर्ण विकास का काम अनादि काल से भारत ही करता आया है। इसी पुण्यभूमि पर अवतारों का अवतरण अनादि काल से होता आ रहा है।

लेकिन कैसी विडम्बना है कि ऋषि-मुनियों महापुरूषों व अवतारों के जीवन काल में उस समय के शासन व्यवस्था व जनता ने उनकी दिव्य बातों व आदर्शों पर ध्यान नहीं दिया और उनके अन्तर्ध्यान होने पर दूगने उत्साह से उनकी पूजा शुरू कर पूजने लग गये। यह भी एक विडम्बना कि हम जीवंत और समय रहते उनकी नहीं मानते अपितु उनका विरोध व अपमान ही करते रहे हैं। कुछ स्वार्थी तत्व जनता को भ्रमित करके परम सन्त को बदनाम करके बाधक बनते हैं। यह उक्ति हर युग में चरितार्थ होती आई है, और आज भी हो रही है।

जो महापुरूष हजारों कष्टों को सहन कर अपनी तपस्या व सत्य पर अडिग रहता है उनकी बात असत्य नहीं हो सकती। सत्य पर अडिग रहते हुए ईसा मसीह ने अपने शरीर में कीलों की भयंकर पीड़ा को झेला, सुकरात ने जहर का प्याला पिया, श्री राम तथा श्री कृष्ण जी को भी यातनाओं का शिकार होना पड़ा।

ईसा मसीह ने कहा था कि- ‘‘पृथ्वी और आकाश टल सकते हैं, सूर्य का अटल सिद्धांत है उदय-अस्त, वो भी निरस्त हो सकता है, लेकिन मेरी बातें कभी झूठी नहीं हो सकती है।’’

सज्जनों ! यदि आज के करोड़ों मानव उस परमतत्व के ज्ञाता सन्त को ढूंढकर, स्वीकार कर, उनके बताए पथानुसार, अपनी जीवन शैली को सुधार लेंगे तो पूरे विश्व में सद्भावना, आपसी भाई-चारा, दया तथा सद्भक्ति का वातावर्ण हो जाएगा। वर्तमान का मानव बुद्धिजीवी है इसलिए उस सन्त के विचारों को अवश्य स्वीकार करेगा तथा धन्य होगा। वह सन्त है जगत् गुरु तत्वदर्शी सन्त रामपाल जी महाराज। कृप्या पढ़ें सन्त रामपाल जी महाराज की संक्षिप्त जीवनी जो सर्व भविष्यवाणियों पर खरी उतर रही है।


 

FAQs : "संत रामपाल जी महाराज के समर्थन में अन्य भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियाँ"

Q.1 अवतार के बारे में क्या भविष्यवाणियां की गई हैं?

अवतार के बारे में कई भविष्यवाणियां की गई हैं। उन सभी भविष्यवाणियों में यह कहा गया है कि 20 वीं सदी के अंत में एक अवतार का जन्म होगा। उसके बाद वह अवतार पूरी दुनिया में शांति स्थापित करेगा और ज्ञान की क्रांति लाएगा। इतना ही नहीं वह अवतार लोगों को सच्चा ज्ञान प्रदान करेगा। फिर लोगों को सर्वशक्तिमान ईश्वर की पूजा करने और मोक्ष प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा। वर्तमान में यह सभी भविष्यवाणियां केवल संत रामपाल जी महाराज जी पर ही सही बैठती हैं।

Q.2 अवतार के बारे में भविष्यवाणियां किस- किस भविष्यवक्ता ने की हैं?

प्रसिद्ध फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस, इंग्लैंड के ज्योतिषी चीरो, अमेरिका की महिला ज्योतिषी जीन डिक्सन, अमेरिका के श्री एंडरसन, हॉलैंड के श्री जेरार्ड क्रेस ,अमेरिका के श्री चार्ल्स क्लार्क, हंगरी की महिला ज्योतिषी बोरिस्का, फ्रांस के डॉ. जूलवोरन, इज़राइल के प्रोफेसर हरारे, नॉर्वे के श्री आनंदाचार्य, अमेरिकी महिला ज्योतिषी फ्लोरेंस, सिख धर्म के संस्थापक श्री नानक देव जी और जयगुरुदेव संप्रदाय मथुरा, भारत के श्री तुलसी साहेब जी ने भी उस अवतार के बारे में भविष्यवाणी की थी। वह अवतार कोई और नहीं बल्कि संत रामपाल जी महाराज जी ही हैं।

Q. 3 उस अवतार के जन्म के बारे में क्या भविष्यवाणी हुई थी?

भारत के मथुरा के जयगुरुदेव संप्रदाय के श्री तुलसी साहेब जी ने 7 सितंबर 1971 को प्रकाशित शाकाहारी पत्रिका में भी उस अवतार का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि भारत में जन्मा वह अवतार पूरे 20 वर्ष का हो चुका है। यह बात, भारत में जन्मे, हरियाणा के संत रामपाल जी महाराज जी की जन्म तिथि के साथ मेल खाता है।

Q.4 उस अवतार के बारे में 5 प्रमुख भविष्यवाणियां क्या हैं?

तारणहार संत रामपाल जी महाराज जी के बारे में भविष्यवाणियां हैं:- 1) 20वीं सदी के अंत तक वह अवतार एक स्वर्ण युग की शुरुआत करेगा। 2) वह अवतार सच्चे आध्यात्मिक ज्ञान की क्रांति की शुरुआत करेंगे। 3) वह एक ग्रामीण परिवार में जन्मा भारतीय व्यक्ति होगा। 4) उस अवतार की जन्मतिथि 7 सितंबर 1951 होगी। 5) वह अवतार अपने सच्चे आध्यात्मिक ज्ञान और सच्ची पूजा की शक्ति से पूरे विश्व पर विजय प्राप्त करेगा।

Q.5 संसार के उद्धार में अवतार की क्या भूमिका है?

इस दुनिया में अवतार बहुत महत्वपूर्ण है। मानवता का स्तर दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। भविष्य में मानवता का स्तर बनाए रखना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। इसलिए ही लोगों का ईश्वर और अध्यात्म पर भरोसा बनाए रखने के लिए इस दुनिया को एक अवतार की जरूरत है जो इस संसार का उद्धार करेगा।

Q.6 भविष्यवाणियां किस एक अवतार के बारे में हैं?

सभी भविष्यवाणियां उस एक अवतार के बारे में हैं जो भारत के हरियाणा के संत रामपाल जी महाराज जी के रुप में 7 सितंबर 1951 को जन्मे हैं।

Q.7 इन महान भविष्यवाणियों का नायक कौन है?

केवल संत रामपाल जी महाराज जी ही सभी भविष्यवाणियों के नायक हैं। उनका जन्म हरियाणा, भारत में हुआ था।

Q.8 परमेश्वर को उद्धारकर्ता क्यों कहा जाता है?

इस ब्रह्माण्ड में कबीर परमेश्वर के अलावा कोई सर्वोच्च शक्ति नहीं है। कबीर साहेब जी सभी ब्रह्मांडों के निर्माता हैं। केवल ईश्वर ही ब्रह्म काल के जाल से मानव को मुक्त कराने के लिए अवतरित होता है। इसलिए वह उद्धारकर्ता कहलाता है।

Q.9 विश्व के उद्धारकर्ता को कैसे परिभाषित किया जा सकता है?

एक उद्धारकर्ता वह अवतार है जो मानवता के गिरते स्तर को फिर से ऊपर उठाएगा। वह अवतार नास्तिकता को पूरी तरह से नष्ट कर देगा। इतना ही नहीं वह अवतार स्वर्ण युग लाएगा और विश्व में शांति और भाईचारा स्थापित करेगा। फिर सारा विश्व एक होकर कबीर परमेश्वर जी की सच्ची भक्ति करेगा। वह अवतार इस समय भारत में जन्म ले चुका है और वह अवतार संत रामपाल जी महाराज जी हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब पूरा विश्व संत रामपाल जी को पहचानेगा और सभी संत रामपाल जी महाराज जी की बताई सतभक्ति करेंगे।

Q.10 भारत का उद्धारकर्ता कौन होगा?

केवल भारत ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के प्राणियों को ब्रह्म काल के मृत्यु लोक से केवल वह अवतार ही बचा सकता है क्योंकि यही भक्ति करने और मोक्ष प्राप्त करने का स्वर्ण युग है। वह अवतार यानि कि संत रामपाल जी महाराज जी प्रत्येक मानव का उद्धार कर सकते हैं।


 

Recent Comments

Latest Comments by users
यदि उपरोक्त सामग्री के संबंध में आपके कोई प्रश्न या सुझावहैं, तो कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें, हम इसे प्रमाण के साथ हल करने का प्रयास करेंगे।
Hiralal Verma

संत रामपाल जी महाराज जी अन्य संतों से अलग कैसे हैं?

Satlok Ashram

संत रामपाल जी महाराज जी हमारे धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भक्ति विधि बताते हैं। फिर वह वही अवतार हैं जिनके बारे में कई विश्व प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं ने भविष्यवाणियां की हैं। उनके बारे में कहा गया है कि वह पूरी दुनिया को मानवता भी सिखाएंगे। इसके अलावा वह अवतार अपने आध्यात्मिक ज्ञान की शक्ति से सभी सामाजिक बुराइयों को मिटा देंगे। जबकि अन्य संत मनमानी पूजा करवा कर मानव समाज को 84 लाख योनियों के कोल्हू में झोंक रहे हैं।

Trishna Upadhya

संत रामपाल जी महाराज जी के बारे में अनोखी बात क्या है?

Satlok Ashram

संत रामपाल जी महाराज जी कोई आम व्यक्ति नहीं हैं। बल्कि संत रामपाल जी के चोले में कबीर साहेब जी खुद मानव जाति का कल्याण करने के लिए अवतरित हुए हैं। इसके अलावा संत रामपाल जी के बारे में कई भविष्यवक्ताओं ने भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने अपनी भविष्यवाणियों में बताया था कि भारत का एक महान संत विश्व में 'एक नई सभ्यता' लाएगा, जो पूरे विश्व में फैल जाएगी।वह अवतार इस दुनिया का मुक्तिदाता होगा।

Ketan Kumar

इन धार्मिक गुरुओं में से कौन जीता का उद्धारकर्ता है - क्या वह राधास्वामी, धन धन सतगुरु, सुधांशु जी महाराज, आशाराम, जग्गी वासुदेव, संत रामपाल जी, इस्कॉन के प्रमुख प्रभु जी, ब्रह्माकुमारी वाले, डॉ. जाकिर नाइक या बिलाल फिलिप्स हैं?

Satlok Ashram

विश्व प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियों के अनुसार संत रामपाल जी महाराज जी अवतार हैं। इसकेे अलावा बाकी सभी नकली धर्म गुरु हैं। यह सभी नकली धर्म गुरु भोली-भाली आत्माओं को गलत आध्यात्मिक ज्ञान देकर गुमराह कर रहे हैं। यह सभी भगवान के दोषी और ब्रह्म काल के एजेंट हैं। फिर इन सभी को भगवान की अदालत में दंडित किया जाएगा। अगर ये सब नकली धर्म गुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी की शरण ग्रहण करते हैं तो दयालु भगवान उन्हें माफ कर सकते हैं क्योंकि संत रामपाल जी महाराज जी एकमात्र ऐसे संत हैं जो पूरे विश्व के तारणहार हैं।