तीनों गुण - ब्रह्मा जी, विष्णु जी, तथा शिव जी नाशवान हैं - दुर्गा पुराण


brahma-vishnu-shiva-birth-death-durga-puran-hindi

‘‘तीनों गुण क्या हैं ? प्रमाण सहित‘‘

‘तीनों गुण रजगुण ब्रह्मा जी, सतगुण विष्णु जी, तमगुण शिव जी हैं। ब्रह्म (काल) तथा प्रकृति (दुर्गा) से उत्पन्न हुए हैं तथा तीनों नाशवान हैं‘‘

प्रमाण:- गीताप्रैस गोरखपुर से प्रकाशित श्री शिव महापुराण जिसके सम्पादक हैं श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार पृष्ठ सं. 110 अध्याय 9 रूद्र संहिता ‘‘इस प्रकार ब्रह्मा-विष्णु तथा शिव तीनों देवताओं में गुण हैं, परन्तु शिव (ब्रह्म-काल) गुणातीत कहा गया है।

दूसरा प्रमाण:- गीताप्रैस गोरखपुर से प्रकाशित श्रीमद् देवीभागवत पुराण जिसके सम्पादक हैं श्री हनुमान प्रसाद पौद्दार चिमन लाल गोस्वामी, तीसरा स्कंद, अध्याय 5 पृष्ठ 123:-

भगवान विष्णु ने दुर्गा की स्तुति की: कहा कि मैं (विष्णु), ब्रह्मा तथा शंकर तुम्हारी कृपा से विद्यमान हैं। हमारा तो आविर्भाव (जन्म) तथा तिरोभाव (मृत्यु) होती है। हम नित्य (अविनाशी) नहीं हैं। तुम ही नित्य हो, जगत् जननी हो, प्रकृति और सनातनी देवी हो। भगवान शंकर ने कहा: यदि भगवान ब्रह्मा तथा भगवान विष्णु तुम्हीं से उत्पन्न हुए हैं तो उनके बाद उत्पन्न होने वाला मैं तमोगुणी लीला करने वाला शंकर क्या तुम्हारी संतान नहीं हुआ अर्थात् मुझे भी उत्पन्न करने वाली तुम ही हों। इस संसार की सृष्टी-स्थिति-संहार में तुम्हारे गुण सदा सर्वदा हैं। इन्हीं तीनों गुणों से उत्पन्न हम, ब्रह्मा-विष्णु तथा शंकर नियमानुसार कार्य में तत्त्पर रहते हैं।

उपरोक्त यह विवरण केवल हिन्दी में अनुवादित श्री देवीमहापुराण से है, जिसमें कुछ तथ्यों को छुपाया गया है। इसलिए यही प्रमाण देखें श्री मद्देवीभागवत महापुराण सभाषटिकम् समहात्यम्, खेमराज श्री कृष्ण दास प्रकाशन मुम्बई, इसमें संस्कृत सहित हिन्दी अनुवाद किया है।

तीसरा स्कंद अध्याय 4 पृष्ठ 10, श्लोक 42:-

ब्रह्मा - अहम् महेश्वरः फिल ते प्रभावात्सर्वे वयं जनि युता न यदा तू नित्याः, के अन्ये सुराः शतमख प्रमुखाः च नित्या नित्या त्वमेव जननी प्रकृतिः पुराणा (42)।

हिन्दी अनुवाद:- (विष्णु जी ने कहा) हे मात! ब्रह्मा, मैं तथा शिव तुम्हारे ही प्रभाव से जन्मवान हैं, नित्य नही हैं अर्थात् हम अविनाशी नहीं हैं, फिर अन्य इन्द्रादि दूसरे देवता किस प्रकार नित्य हो सकते हैं। तुम ही अविनाशी हो, हम सर्व की जननी अर्थात् उत्पन्न करने वाली माता हो, प्रकृति तथा सनातनी देवी हो। (42)

पृष्ठ 11-12, अध्याय 5, श्लोक 8:- यदि दयार्द्रमना न सदांऽबिके कथमहं विहितः च तमोगुणः कमलजश्च रजोगुणसंभवः सुविहितः किमु सत्वगुणों हरिः।(8)

अनुवाद:- भगवान शंकर बोले:-हे मात! यदि हमारे ऊपर आप दयायुक्त हो तो मुझे तमोगुण क्यों बनाया, कमल से उत्पन्न ब्रह्मा को रजोगुण किस लिए बनाया तथा विष्णु को सतगुण क्यों बनाया? अर्थात् जीवों के जन्म-मृत्यु रूपी दुष्कर्म में क्यों लगाया?

श्लोक 12:- रमयसे स्वपतिं पुरुषं सदा तव गतिं न हि विह विद्म शिवे (12)

हिन्दी - अपने पति पुरुष अर्थात् काल भगवान के साथ सदा भोग-विलास करती रहती हो। आपकी गति कोई नहीं जानता।

तीसरा स्कंद पृष्ठ 14, अध्याय 5 श्लोक 43:- एकमेवा द्वितीयं यत् ब्रह्म वेदा वदंति वै। सा किं त्वम् वाऽप्यसौ वा किं संदेहं विनिवर्तय (43)

अनुवाद:- जो कि वेदों में अद्वितीय केवल एक पूर्ण ब्रह्म कहा है क्या वह आप ही हैं या कोई और है? मेरी इस शंका का निवार्ण करें। ब्रह्मा जी की प्रार्थना पर देवी ने कहा -

देव्युवाच सदैकत्वं न भेदोऽस्ति सर्वदैव ममास्य च।। योऽसौ साऽहमहं योऽसौ भेदोऽस्ति मतिविभ्रमात्।।2।। आवयोरंतरं सूक्ष्मं यो वेद मतिमान्हि सः।। विमुक्तः स तू संसारान्मुच्यते नात्रा संशयः।।3।।

अनुवाद - देवी ने कहा:- यह है सो मैं हूँ, जो मैं हूँ सो यह है, मति के विभ्रम होनेसे भेद भासता है।।2।। हम दोनों का जो सूक्ष्म अन्तर है इसको जो जानता है वही मतिमान अर्थात् तत्वदर्शी है, वह संसार से पृथक् होकर मुक्त होता है, इसमें संदेह नहीं।।3।।

सुमरणाद्दर्शनं तुभ्यं दास्येऽहं विषमे स्थिते।। स्वर्तव्याऽहं सदा देवाः परमात्मा सनातनः।।80।। उभयोः सुमरणादेव कार्यसिद्धिर संशयम् ।।ब्रह्मोवाच।।इत्युक्त्वा विससर्जास्मान्द त्त्वा शक्तीः सुसंस्कृतान् ।।81।। विष्णवेऽथ महालक्ष्मी महाकालीं शिवाय च।। महासरस्वतीं मह्यं स्थानात्तस्माद्विसर्जिताः।।82।।

अनुवाद - संकट उपस्थित होने पर सुमरण से ही मैं तुमको दर्शन दूंगी, देवताओं ! परमात्मा सनातन देवकी शक्तिरूपसे मेरा सदा सुमरण करना।।80।। दोनों के सुमरण से अवश्य कार्यसिद्धि होगी, ब्रह्माजी बोले इस प्रकार संस्कार कर शक्ति देकर हमको विदा किया।।81।। विष्णु के निमित्त महालक्ष्मी, शिव के निमित्त महाकाली, और हमको महासरस्वती देकर विदा किया।।82।।

मम चैव शरीरं वै सूत्रमित्याभिधीयते।। स्थूलं शरीरं वक्ष्यामि ब्रह्मणः परमात्मनः।।83।।

अनुवाद - मेरा शरीर सूत्ररूप कहा जाता है, परमात्मा ब्रह्म का स्थूलशरीर कहाता है।।83।।

“उपरोक्त पुराण वाक्यों का सार”

स्पष्ट हुआ कि श्री ब्रह्मा जी रजगुण है, श्री विष्णु जी सतगुण है तथा श्री शिव जी तमगुण है। तीनों प्रभु नाशवान हैं तथा इनका जन्म-मृत्यु होता है। दुर्गा को प्रकृति भी कहा जाता है। दुर्गा का पति ब्रह्म (क्षर पुरुष/काल) है। यह उसके साथ पति-पत्नी व्यवहार (रमण/विलास) करती रहती है। दुर्गा तथा ब्रह्म दोनों स्थूल शरीर में आकार में हैं।

यही प्रमाण गीता अध्याय 14 श्लोक 3 से 5 में है। गीता ज्ञान दाता ब्रह्म (क्षर पुरुष/काल) कह रहा है कि प्रकृति (दुर्गा) तो मेरी पत्नी है। मैं इसकी योनी (गर्भाधान स्थान) में बीज स्थापना करता हूँ, जिससे सर्व प्राणियों की उत्पत्ति होती है। मैं सर्व (इक्कीस ब्रह्मण्ड के प्राणियों) का पिता हूँ तथा प्रकृति (दुर्गा/अष्टांगी) सर्व की माता है। इसी दुर्गा (प्रकृति/अष्टांगी) से उत्पन्न तीनों गुण (रजगुण ब्रह्मा, सतगुण विष्णु तथा तमगुण शिव) अन्य प्राणियों को कर्मों के बंधन में बांधते हैं।


 

FAQs : "तीनों गुण - ब्रह्मा जी, विष्णु जी, तथा शिव जी नाशवान हैं - दुर्गा पुराण"

Q.1 क्या ब्रह्मा जी और विष्णु जी भगवान शिव जी से पैदा हुए थे?

बिल्कुल नहीं, ये तीनों ब्रह्म काल और दुर्गा जी से पैदा हुए थे। प्रमाण पवित्र गीता जी अध्याय 14 श्लोक 3 से 5 में है। इससे यह ही सिद्ध होता है कि ब्रह्मा जी, विष्णु जी और महेश जी तीनों ब्रह्म काल और दुर्गा जी के पुत्र हैं।

Q.2 ब्रह्मा जी, विष्णु जी और शिव जी का जन्म कैसे हुआ था?

श्री ब्रह्मा जी, विष्णु जी और महेश की उत्पत्ति ब्रह्म काल और दुर्गा जी के पति-पत्नी व्यवहार से हुई थी।गीताप्रेस गोरखपुर से प्रकाशित श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार एवं चिमन लाल गोस्वामी द्वारा संपादित श्रीमद् देवी भागवत पुराण के स्कंद 3, अध्याय 5, पृष्ठ संख्या 123 एवं पवित्र गीता जी अध्याय 14 श्लोक 3 से 5 से यह बात स्पष्ट होती है.

Q. 3 विष्णु जी और शिव जी में से सबसे पहले किसका जन्म हुआ था?

विष्णु जी का जन्म शिव जी से पहले हुआ था। ब्रह्म काल और दुर्गा जी इनके माता-पिता हैं। इनमें से ब्रह्मा जी सबसे बड़े हैं, विष्णु जी उनके दूसरे नंबर के पुत्र हैं और सबसे छोटे शिव जी हैं।

Q.4 भगवान शिव जी के पिता कौन हैं?

पवित्र गीता जी अध्याय 14 श्लोक 3 से 5 में यह प्रमाण है कि ब्रह्म काल शिव जी के पिता हैं और दुर्गा जी इनकी माता है। यही बात गीता प्रेस गोरखपुर से प्रकाशित श्रीहनुमान प्रसाद पोद्दार एवं चिमन लाल गोस्वामी द्वारा संपादित श्रीमद् देवीभागवत पुराण, स्कंद 3, अध्याय 5, पृष्ठ नंबर 123 में भी बताई गई है।

Q.5 क्या भगवान शिव जी का भी जन्म हुआ था?

जी हां बिल्कुल, शिव जी का जन्म ब्रह्म काल से हुआ था। ब्रह्म काल 21 ब्रह्मांडों का मालिक है और उनकी पत्नी देवी दुर्गा जी हैं।

Q.6 सभी देवी देवताओं के पिता कौन हैं?

कबीर साहेब जी ही हम सभी प्राणियों के पिता हैं। पहले हम सभी सतलोक में रहते थे और फिर अपनी भयंकर गलती के कारण इस लोक में फंस गए। इसलिए हमें मोक्ष प्राप्त करके वापस सतलोक जाना है। पवित्र गीता जी अध्याय 8 श्लोक 3 तथा श्लोक 8-10 में भी यही प्रमाण है।

Q.7 देवताओं से ऊपर सर्वोच्च भगवान कौन है?

कबीर साहेब जी ही सर्वोच्च भगवान हैं। वे ही लगभग 625 वर्ष पहले काशी की पवित्र भूमि पर आए थे और एकमात्र पूजनीय ईश्वर हैं। पवित्र गीता जी अध्याय 8 श्लोक 3 और श्लोक 8 से 10 में भी यही प्रमाण है।

Q.8 भगवान शिव कब तक जीवित रहते हैं?

भगवान शिव अपनी पत्नी पार्वती जी के साथ शिवलोक में निवास करते हैं। प्रमाण बताते हैं कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश में भगवान शिव की आयु सबसे अधिक है लेकिन वह भी अमर नहीं हैं और एक दिन उनकी मृत्यु हो जाएगी।

Q.9 शिव जी की माता कौन हैं?

दुर्गा जी ही शिव जी की माता हैं। शिव जी को महादेव के नाम से भी जाना जाता है। इसका प्रमाण गीताप्रेस गोरखपुर से प्रकाशित, श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार और चिमन लाल गोस्वामी द्वारा संपादित श्रीमद् देवी भागवत पुराण, स्कंद 3, अध्याय 5, पृष्ठ नंबर 123 में भी स्पष्ट लिखित है।


 

Recent Comments

Latest Comments by users
यदि उपरोक्त सामग्री के संबंध में आपके कोई प्रश्न या सुझावहैं, तो कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें, हम इसे प्रमाण के साथ हल करने का प्रयास करेंगे।
Aarti Singh

मैं सर्वोच्च देवता शिव जी की उपासक हूं और 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का जाप करती हूं। क्या मुझे उनकी भक्ति करने से मोक्ष प्राप्त हो सकता है?

Satlok Ashram

शिव जी भगवान स्वयं जन्म और मृत्यु के चक्र में फंसे हुए हैं। जब उन्हें ही मोक्ष प्राप्त नहीं हुआ तो वो अपने उपासकों को कैसे मोक्ष प्रदान कर सकते हैं? यह 'ओम नमः शिवाय' मनमाना और काल्पनिक मंत्र है और इसके बारे में किसी भी धार्मिक पवित्र ग्रंथ में कहीं कोई प्रमाण नहीं है। तथा इस मंत्र का जाप करने से किसी को भी कोई लाभ प्राप्त नहीं हो सकता। भगवान शिव जी की स्तुति करने का विशेष मंत्र है और वह मंत्र केवल तत्वदर्शी संत ही प्रदान कर सकता है। केवल तत्वदर्शी संत से प्राप्त मोक्ष मंत्र का जाप करने से ही सभी जीवों को लाभ प्राप्त हो सकता है। वर्तमान में केवल संत रामपाल जी महाराज ही वह तत्वदर्शी संत हैं जो सच्चे मोक्ष मंत्र प्रदान कर सकते हैं इसलिए उनसे नामदीक्षा लेकर सही तरीके से भक्ति करनी चाहिए।

Bunty Arora

त्रिदेवों में से कौन सर्वोच्च है - ब्रह्मा जी, विष्णु जी या फिर शिव जी?

Satlok Ashram

इन तीनों में से कोई भी सर्वोच्च नहीं है क्योंकि इनके पास सीमित शक्तियां हैं। ये तीनों देवता जन्म और मृत्यु के चक्र में फंसे हुए हैं। सर्वशक्तिमान कबीर साहेब ही सर्वोच्च शक्ति हैं। केवल वह ही अमर हैं और हमें मोक्ष प्रदान कर सकते हैं।

Manish Chadda

श्री ब्रह्मा जी, विष्णु जी, शिव जी और देवी दुर्गा जी में क्या संबंध है?

Satlok Ashram

देवी दुर्गा जी श्री ब्रह्मा जी, विष्णु जी और शिव जी की माता हैं।

Piyush kumar

क्या भगवान विष्णु जी मोक्ष प्रदान कर सकते हैं?

Satlok Ashram

जी नहीं, भगवान विष्णु जी तो 21 ब्रंह्माण्डों में सतोगुण विभाग के प्रमुख हैं। वह सीमित शक्तियों के मालिक हैं और सीमित कार्य ही कर सकते हैं। वह जन्म और मृत्यु के चक्र में फंसे हुए हैं और मोक्ष प्रदान नहीं कर सकते। सभी जीवों को मोक्ष केवल कबीर परमेश्वर ही प्रदान कर सकते हैं।