आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा - संत रामपाल जी बनाम जय गुरुदेव पंथ तुलसी साहेब जी (मथुरा)


sant-rampal-ji

यह चर्चा जयगुरुदेव पंथ के प्रवर्तक संत तुलसीदास साहिब जी द्वारा प्रदान की गई आध्यात्मिक शिक्षाओं के बारे में है। उनके द्वारा प्रदान किए गए सतलोक के ज्ञान पर तथा मोक्ष मंत्र पर यह वीडियो केंद्रित है। संत रामपाल जी महाराज ने इस चर्चा में तुलसीदास साहेब जी की शिक्षाओं और उनके द्वारा दिए जाने वाले मोक्ष मंत्र का खंडन प्रमाण सहित किया हैं। चर्चा में संत रामपाल जी महाराज ने बताया है कि तुलसीदास साहेब जी ने आध्यात्मिक ज्ञान की कमी के कारण गलत मोक्ष मंत्र का प्रचार किया और सतलोक की ग़लत समझ के कारण जो भोली भाली आत्माएं उनके साथ जुड़ी वह काल ब्रह्म के जाल में ही फंसी रहीं।

वहीं तुलसी साहिब जी के विपरीत संत रामपाल जी महाराज पवित्र ग्रंथ कबीर सागर के प्रमाणों के साथ अपनी शिक्षाओं की पुष्टि करते हैं। तुलसीदास साहेब जी द्वारा समझी गई सतलोक और सतनाम की गलत परिभाषा को संत रामपाल जी महाराज ने प्रमाण सहित बताया है और इनकी सही परिभाषा को सतग्रंथों से सभी को समझाया हैं। जहां पवित्र धार्मिक ग्रंथ और परमेश्वर कबीर साहेब जी मोक्ष के लिए गुरु की आवश्यकता पर जोर देते हैं वहीं इस सिद्धांत को शिवदयाल जी द्वारा अनदेखा किया गया क्योंकि उनके कोई गुरु नहीं थे और उन्होंने मनमाने मंत्र और साधना की शुरुआत की, उन्हीं शिक्षाओं से एक बनी एक शाखा है जय गुरुदेव पंथ।

चर्चा में संत रामपाल जी महाराज द्वारा जयगुरुदेव पंथ के पांच मंत्रों को भी चुनौती दी गई है, जो मोक्ष की प्राप्ति कराने में असमर्थ हैं। तुलसीदास साहेब जी की सतपुरुष को निराकार मानने की धारणा का संत रामपाल जी महाराज ने प्रमाण सहित खंडन किया है। उन्होंने बताया है कि सतपुरुष का मानव जैसा रूप है और वह राजा के समान सतलोक में विराजमान है। इसके अलावा, 1951 में जन्में एक अन्य महान संत के बारे में तुलसीदास साहिब जी ने भविष्यवाणी की थी। इससे सिद्ध होता है कि वह महान संत तुलसीदास साहिब जी से भिन्न है, जिसकी तरफ तुलसीदास साहिब जी संकेत कर रहे हैं।

चर्चा में संत रामपाल जी महाराज ने जयगुरुदेव पंथ के तुलसीदास साहेब जी द्वारा दिए गए भ्रामक आध्यात्मिक ज्ञान और गलत मोक्ष मंत्र का भी पर्दाफाश किया है। सतलोक का सही मार्ग जानने के लिए देखिए दोनों के बीच यह आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा और जाने मोक्ष का सटीक मंत्र। साथ ही जाने तुलसीदास साहिब जी के जय गुरुदेव पंथ के बारे में रहस्यमय तथ्यों को